छात्राओं ने रखी मांग, हर स्कूल में लगे सेनेटरी नैपकिन मशीन

Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 05 May 2025 7:40 PM

विज्ञापन

छात्राओं ने रखी मांग, हर स्कूल में लगे सेनेटरी नैपकिन मशीन

विज्ञापन

जीविका के महिला संवाद में महिलाओं के साथ छात्राएं भी हो रहीं मुखर

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

जीविका के महिला संवाद में छात्राओं ने स्कूलों में सेनेटरी पैड मशीन का मुद्दा रखा. छात्राओं का कहना था कि हर स्कूल में मशीन लगे. इससे हम छात्राओं को सुविधा मिलेगी. जिले के सभी प्रखंडों में चल रहे महिला संवाद रथ के माध्यम सोमवार को सभी प्रखंडों के 58 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान सभी ग्राम संगठनों में महिला संवाद रथ के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को वीडियो और लीफलेट के माध्यम से दिखाया गया. जिसमें सरकारी योजनाओं, साइकिल , पोशाक योजना, जीविका, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियानके बारे में सरकार द्वारा किये जा रहे कार्य के बारे में जानकारी दी गयी. महिला संवाद में महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी हिस्सा लिया. विभिन्न प्रखंडों में चल रहे अभियान में 2500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया. छात्राओं की मांगों को एप के माध्यम से दस्तावेजीकरण किया गया. छात्राओं की समस्याओं के अलावा महिलाओं ने आजीविका के लिये स्वरोजगार की मांग, समाज सुधार संबंधी मुद्दे, जीविका से जुड़ी नयी आकांक्षाएं व नीतिगत सुधार से संबंधित योजनाओं की मांग रखी. संचार प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि छात्राओं और महिलाओं के मुद्दे को सीएम को भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन