विधानसभा चुनाव की सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने की पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ बैठक

Author Chandan
Updated:
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने की पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ बैठक

SSP held a meeting with the paramilitary force.

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर विधान सभा चुनाव के दौरान सुरक्षा की पुख्ता तैयारी के लिए एसएसपी सुशील कुमार ने बुधवार को पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ बैठक किया. पुलिस लाइन के आनंद भवन में आयोजित इस बैठक में पैरा मिलिट्री फोर्स (आइटीबीपी) के सभी 23 बटालियन के जवान व अधिकारी शामिल हुए. चुनाव के दौरान सुरक्षा को लेकर किस तरह का इंतजाम रहेगा इसपर रणनीति तैयार किया गया. एसएसपी सुशील कुमार ने बैठक में शामिल जवानों और अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे, ताकि मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें. इसके लिए संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. साथ ही, असामाजिक तत्वों और वारंटियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए पहले से ही छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. बैठक में पैरा मिलिट्री फोर्स के अधिकारियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च की योजना पर चर्चा की. इसके तहत संवेदशनशील व अति संवेदनशील इलाके में विशेष ध्यान दिया जाएगा. अवैध शराब के कारोबार और हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए भी टीमें सक्रिय रहेंगी. एसएसपी ने बताया कि जिले में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जाएगी और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है . बैठक में मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और अन्य तकनीकी उपकरणों के उपयोग पर भी जोर दिया गया. इसके अलावा, पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए संचार व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्णय लिया गया. स्थानीय पुलिस को निर्देश दिया गया कि वे आम लोगों के बीच विश्वास पैदा करें और किसी भी तरह की अफवाह या गड़बड़ी की सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाएं. एसएसपी ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. उन्होंने आम ज���ता से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन