मुजफ्फरपुर: सरैया के कई इलाकों में शनिवार को 6 घंटे ठप रहेगी बिजली, 10 से 4 बजे तक पावर कट

Author Shivendra kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर के सरैया क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है. शनिवार को 10 बजे सुबह से 4 बजे शाम तक 6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. यह शटडाउन रखरखाव और पेड़ों की छंटाई के कारण लिया गया है.

विज्ञापन

Saraiya electricity shutdown: मुजफ्फरपुर सरैया विद्युत अवर प्रमंडल क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. वैशाली ग्रिड से आरोपुर पीएसएस (PSS) को जोड़ने वाली 33 केवी संचरण लाइन में शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग द्वारा रखरखाव और पेड़ की डालियों की कटाई-छंटाई को लेकर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक पावर कट रखने का फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

डाल की कटाई-छंटाई के कारण बंद रहेगी बिजली

सहायक अभियंता (विद्युत अवर प्रमंडल, सरैया) ने जानकारी देते हुए बताया कि वैशाली ग्रिड से आरोपुर पीएसएस को जाने वाली 33 केवी संचरण लाइन के आसपास पेड़ की डालियों की छंटाई का कार्य किया जाना है. सुरक्षा और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 6 घंटे का शटडाउन लिया गया है. कार्य समाप्त होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

समय पर निपटा लें जरूरी काम

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शनिवार सुबह 10 बजे से पहले पानी भरने व अन्य आवश्यक बिजली से जुड़े काम समय पर पूरे कर लें, ताकि 6 घंटे के पावर कट के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन