सेंट्रल जेल में बंद 25 आर्म्स एक्ट के आरोपियों के खिलाफ चलेगा स्पीडी ट्रायल, प्रस्ताव तैयार

Updated at : 25 Apr 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
सेंट्रल जेल में बंद 25 आर्म्स एक्ट के आरोपियों के खिलाफ चलेगा स्पीडी ट्रायल,  प्रस्ताव तैयार

सेंट्रल जेल में बंद 25 आर्म्स एक्ट के आरोपियों के खिलाफ चलेगा स्पीडी ट्रायल, प्रस्ताव तैयार

विज्ञापन

: एसएसपी ने आइओ को 10 दिनों में अनुसंधान पूरा करने का दिया निर्देश : ग्रामीण एसपी को केस की समीक्षा कर अंतिम आदेश निर्गत करने को कहा : जनवरी व फरवरी माह में हथियार के साथ गिरफ्तार किये गये थे सभी शातिर संवाददाता, मुजफ्फरपुर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद 25 अपराधियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा. ये सभी अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे. सुशील कुमार ने जनवरी व फरवरी माह के आर्म्स एक्ट के कांडों का समीक्षा करने के बाद 11 कांडों को त्वरित विचारण (स्पीडी ट्रायल) के लिए चयनित किया है. एसएसपी ने सभी आइओ को निर्देश दिया है कि सभी अभियुक्त न्यायिक हिरासत में है. संबंधित थानेदार व आइओ को निर्देश दिया जाता है कि चयनित सभी कांडों में 10 दिनों के अंदर अनुसंधान की कार्रवाई पूरी करके कांड का निष्पादन करें ताकि कांड को त्वरित विचारण को लेकर कोर्ट में प्रस्ताव भेजा जा सके. एएसपी पूर्वी वन, सरैया एसडीपीओ, पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी वन को आदेश दिया है कि कांड के अनुसंधान में लंबित सभी कार्रवाई को प्राथमिकता के आधार पर प्रतिदिन समीक्षा करके कांड का प्रगति प्रतिवेदन जारी करें. वहीं, ग्रामीण एसपी को निर्देश दिया है कि चयनित कांडों का 10 दिनों के अंदर में सभी डीएसपी से प्रगति प्रतिवेदन लेकर कांड में अगला विशेष प्रतिवेदन सह अंतिम आदेश निर्गत करके प्राथमिकता के आधार पर कांड का निष्पादन करें. जानकारी हो कि गायघाट, मीनापुर, सिवाईपट्टी, बोचहां, कांटी, सरैया, साहेबगंज के राजेपुर ओपी, करजा, पारू, जैतपुर और साहेबगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार के साथ 25 अपराधियों को जनवरी व फरवरी माह में जेल भेजा था. इन अपराधियों के पास से 15 देसी पिस्टल व कट्टा बरामद किया गया. सभी मामलों में कांड के आरोपी सेंट्रल जेल में बंद है. केस का अनुसंधान जारी है. इन अपराधियों पर स्पीडी ट्रायल का प्रस्ताव तैयार रॉकी उर्फ राजा, प्रिंस कुमार , विनोद कुमार, मो. समीर, भोला कुमार, शिवम कुमार, रितेश कुमार, सरोज कुमार, देवनारायण कुमार, संदीप कुमार झा, विकास कुमार , कुंदन कुमार, विकास कुमार , रजनीश कुमार, आर्यन राज, रौनित कुमार , आदित राज , विक्की गोसाई, किशन कुमार, बादल कुमार, सोनू कुमार, विकास कुमार , विवेक कुमार उर्फ गोलू, विपिन मांझी, विक्की कुमार.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन