Muzaffarpur : मां की हत्या का आरोपी पुत्र गिरफ्तार
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 12 Oct 2025 1:27 AM
Muzaffarpur : मां की हत्या का आरोपी पुत्र गिरफ्तार
मीनापुर : रामपुरहरि थाना क्षेत्र के मदारीपुर कर्ण गांव से मां की हत्या के आरोपी पुत्र को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि बीते 30 सितंबर को पारिवारिक विवाद को लेकर महिला के पति के साथ पुत्र मारपीट कर रहा था़ पति को बचाने महिला पहुंची, तो नाराज होकर पुत्र ने मां को ही बांस से मारकर हत्या कर दी. पिता चंद्रदेव सहनी ने आरोपी पुत्र गुड्डू कुमार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. 12 दिन बाद छपड़ा गांव से शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद से छपड़ा गांव में ही रह रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद आरोपी पुत्र को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










