भूसकार से 10 कार्टन शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भूसकार से 10 कार्टन शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बलथी रसुलपुर पंचायत के रोशी गांव में पुलिस ने छापेमारी की प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र की बलथी रसुलपुर पंचायत के रोशी गांव में पुलिस ने छापेमारी की़ इस दौरान भूसकार में छिपाकर रखी गयी 10 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी़ पुलिस ने इसकी कीमत एक लाख रुपये होने का अनुमान लगाया है़ वहीं एक तस्कर अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया़ वहीं 750 एमएल के तीन कार्टन में रखी 36 बोतल और 82 बोतल शराब जब्त की गयी है. गिरफ्तार धंधेबाज से पुलिस ने पूछताछ की़ पुलिस को बताया कि वह शराब की खरीद-बिक्री करता है. इस दौरान तस्कर बलिया इन्द्रजीत गांव के हरी राय और घरभारा के बबलू पासवान का नाम बताया. वहीं शराब बिक्री करने के लिए घर तक पहुंचाने की बात बतायी, जहां एएलटीएफ प्रभारी प्रितेश गिरि ने मामले में एफआइआर दर्ज करने के लिए पुलिस को आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि एएलटीएफ प्रभारी के बयान पर तीन लोगों पर उत्पाद अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज की गयी है़ वहीं गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




