मुजफ्फरपुर पुलिस का एक्शन, अवैध गैस कटिंग के खेल का भंडाफोड़

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

LPG Cylinder Crisis: बिहार में एलपीजी क्राइसिस के बीच पुलिस ने सख्त एक्शन लिया. मुजफ्फरपुर जिले में अवैध गैस कटिंग के खेल का भंडाफोड़ किया गया. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में सिलेंडर बरामद किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की.

विज्ञापन

LPG Cylinder Crisis: मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने अवैध गैस कटिंग और रिफिलिंग के काले कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. वरीय पुलिस अधीक्षक को मिल रही गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम ने मोतीपुर थाना इलाके में छापेमारी किया. इस दौरान भारी मात्रा में अवैध गैस सिलेंडर और गाड़ियां बरामद की हैं.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने क्या बताया?

​एसएसपी मुजफ्फरपुर को पिछले काफी समय से इलाके में अवैध गैस कटिंग की शिकायतें मिल रही थी. इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने एक विशेष टीम का गठन किया. 6 और 7 अप्रैल की आधी रात टीम में मोतीपुर थाना इलाके के संदिग्ध ठिकाने पर अचानक छापेमारी की. पुलिस की इस दबिश से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

छापेमारी के दौरान क्या-क्या हुआ बरामद?

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से गैस कटिंग में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों और सिलेंडरों का जखीरा पकड़ा है. छापेमारी के दौरान पुलिस की ओर से बरामद सामानों की लिस्ट-

  • 54 गैस सिलेंडर (घरेलू और व्यावसायिक)
  • 1 गैस भरा कंटेनर
  • 1 बोलेरो गाड़ी
  • 1 टोटो

सासाराम और मुंगेर में लोगों ने किया हंगामा

बिहार के अलग-अलग जिलों में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों को परेशानी झेलनी पर रही है. लेकिन दूसरी ओर प्रशासन की तरफ से सिलेंडर की कमी नहीं होने का दावा किया जा रहा है. मंगलवार को सासाराम और मुंगेर से खबर आई थी, जहां सिलेंडर नहीं मिलने की वजह से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. सासाराम में लोगों ने सड़क जाम कर दिया. इस दौरान स्थिति को संभालने के लिए एसडीएम को आना पड़ा. इसके अलावा मुंगेर जिले में गैस एजेंसी के बाहर लोगों ने खूब बवाल काटा.

Also Read: बिहार में सरकारी कर्मचारियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए मिलेगा सिर्फ एक मौका, सरकार का आदेश जारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन