ePaper

आभूषण दुकान से 12.50 लाख की चांदी गायब

Updated at : 03 Jul 2025 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
आभूषण दुकान से 12.50 लाख की चांदी गायब

आभूषण दुकान से 12.50 लाख की चांदी गायब

विज्ञापन

संवाददाता,मुजफ्फरपुर. नगर थाना क्षेत्र के सोनरपट्टी स्थित जय अलंकार ज्वेलर्स एंड विजय नारायण से सात किलो 750 ग्राम चांदी का स्टॉक गायब है. प्रतिष्ठान के संचालक पीयूष कुमार गुप्ता ने नगर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है जिसमें दुकान के ही चांदी जेवरात के मैनेजर को आरोपित किया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. संचालक का कहना है कि वह पटना जिले के कदमकुआं के निवासी हैं. उनकी पुरानी बाजार में दुकान है. दुकान खुलने के समय से ही मिठनपुरा के मालीघाट के पास एक व्यक्ति उनके यहां चांदी जेवरात का मैनेजर है. 28 जून को स्टॉक जांच के लिए सूची दी गयी तो वह जांच कर बोला की, सब सही है. छह जुलाई को स्टोर मैनेजर ने जांच की तो 12.45 लाख की सात किलो 750 ग्राम चांदी का जेवरात गायब था. नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Premanshu Shekhar

लेखक के बारे में

By Premanshu Shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन