Muzaffarpur News: महुआ ग्रुप की कॉपरेटिव सोसाइटी पर करोड़ों की ठगी का आरोप, निवेशकों का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News-mahua-cooperative-society-investment-scam-money-refund-demand-kanti

Muzaffarpur News-Mahua-Cooperative-Society-Investment-Scam-Money-Refund-Demand-Kanti

Muzaffarpur News: महुआ ग्रुप की कॉपरेटिव सोसाइटी में निवेश करने वाले लोगों की राशि फंसने के बाद निवेशकों और कॉपरेटिव रिसोर्स पर्सन ने सरकार से पैसा वापस दिलाने की मांग की है. मामले में पहले से प्राथमिकी दर्ज है और एक संचालक को सजा भी हो चुकी है. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: कांटी नगर परिषद के कोठिया में बुधवार को महुआ संयुक्त दायित्व समूह विकास सहकारी समिति लिमिटेड से जुड़े कॉपरेटिव रिसोर्स पर्सन ने सरकार से निवेशकों की जमा राशि वापस दिलाने की मांग की. उनका कहना है कि सोसाइटी के बंद होने के बाद निवेशकों का करोड़ों रुपये फंस गया है और अब राशि वापसी के लिए उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है.

आठ जिलों से कराया गया था करोड़ों रुपये का निवेश

कोठिया निवासी संजय सहनी ने बताया कि महुआ ग्रुप की चार सहकारी समितियों ने लोगों को अधिक लाभ का झांसा देकर आठ जिलों से करोड़ों रुपये का निवेश कराया था. वर्ष 2019 में समूह के सभी कार्यालय बंद हो गए, जिसके बाद निवेशकों की जमा राशि फंस गई. उन्होंने बताया कि मामले को लेकर पहले न्यायालय में वाद दायर किया गया था. सहकारिता विभाग ने भी नियमों के विरुद्ध राशि जमा कराने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस मामले में सोसाइटी के एक संचालक जवाहरलाल साह को सजा हो चुकी है और वह फिलहाल जेल में हैं.

निवेशकों के दबाव से घर छोड़ने को मजबूर रिसोर्स पर्सन

कॉपरेटिव रिसोर्स पर्सन ने बताया कि निवेशक अपनी जमा राशि वापस मांगने के लिए लगातार उन पर दबाव बना रहे हैं. कई बार विवाद और मारपीट जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है. उनका कहना है कि इसी कारण कई रिसोर्स पर्सन अपना घर छोड़कर अन्य स्थानों पर रहने को मजबूर हैं. उन्होंने सरकार से सोसाइटी के संचालकों पर कार्रवाई कर निवेशकों की राशि वापस दिलाने की मांग की.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन