सूतापट्टी की दो दुकानों सहित चार कपड़ा दुकानों पर छापेमारी

सूतापट्टी की दो दुकानों सहित चार कपड़ा दुकानों पर छापेमारी
जीएसटी सेंट्रल आइबी की टीम ने खरीद-बिक्री का लिया ब्योरा
उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुरजीएसटी की सेंट्रल आइबी टीम ने मंगलवार को शहर के चार कपड़ा दुकानों में छापेमारी की, जिसमें सूतापट्टी की दो दुकानों सहित शहर के अन्य कपड़ा दुकान शामिल थे. पटना से आयी टीम ने शहर के राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ दोपहर में दुकानों पर पहुंचे. अधिकारियों की टीम ने दुकान सहित गोदाम के स्टॉक का मिलान किया और खरीद-बिक्री का हिसाब लिया. इस दौरान पिछले एक वर्ष के दौरान हुए कारोबार का ब्योरा लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी चोरी को लेकर टीम ने जांच की है. खरीद-बिक्री के आकलन के बाद पेनाल्टी और ब्याज लगाया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




