सकरा में एनएच-28 पर दो घंटे तक आवागमन ठप

Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 04 Sep 2025 10:07 PM

विज्ञापन

सकरा में एनएच-28 पर दो घंटे तक आवागमन ठप

विज्ञापन

सकरा: सकरा प्रखंड में एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित बंद का व्यापक असर देखा गया. बंद समर्थकों ने भाजपा नेता रामकुमार झा के नेतृत्व में सीहो चौक और जदयू प्रखंड अध्यक्ष साधूशरण कुशवाहा के नेतृत्व में सुजावलपुर चौक पर एनएच 28 को जाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात ठप रहा. इस प्रदर्शन में भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष विधानचंद्र कुमार, नगर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, पूर्व प्रमुख अनिल राम, और सांसद प्रतिनिधि कपिलेश्वर प्रसाद समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे. मुशहरी में भाजपा ने मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग को किया जाम मुशहरी: भाजपा महिला मोर्चा के आह्वान पर मुशहरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष कुमार सौरभ और बीस सूत्री अध्यक्ष श्रीकुमार सिंह के नेतृत्व में मुशहरी प्रखंड चौक को जाम कर मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग को घंटों बाधित रखा. वहीं, भाजपा अहियापुर मंडल अध्यक्ष नवनीत सिंह के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष बेबी कुमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जीरोमाइल गोलंबर को जाम कर दिया. पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि कांग्रेस और राजद नेताओं की टिप्पणी ने पूरे महिला समाज का अपमान किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन