ePaper

लूटकांड में पुलिस कर रही छानबीन, संदिग्ध हिरासत में

Updated at : 22 May 2025 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
लूटकांड में पुलिस कर रही छानबीन, संदिग्ध हिरासत में

लूटकांड में पुलिस कर रही छानबीन, संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन

कांटी. थाना अंतर्गत नगर परिषद के कांटी पुराना चौक के गल्ला व्यवसायी नवल किशोर गुप्ता उर्फ पप्पू गुप्ता ने गल्ला दुकान में हुए लूट में गुरुवार की देर शाम थाना में लिखित आवेदन दिया. आवेदन में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लगभग 15 लाख रुपए नकद लूट की बात कही गई है.विदित हो कि बुधवार की शाम 5:30 बजे के आसपास अपाचे बाइक सवार तीन लुटेरों ने पिस्टल के बल पर पप्पू गुप्ता की गल्ला दुकान में घुसकर लाखों रुपए लूट लिए. उसके बाद तीनों अपराधी बाइक पर सवार होकर रघई घाट की तरफ फरार हो गए. सूचना पर डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी के साथ थाना की पुलिस गल्ला दुकान पर पहुंच छानबीन की थी. कांटी विधायक इसराइल मंसूरी ने रात को घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित से मुलाकात की थी और पुलिस के अधिकारी से 24 घंटे के अंदर घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की थी. गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की बात भी कही गई थी. हालांकि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कांटी थाना की पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है. वहीं, नवल किशोर गुप्ता उर्फ पप्पू गुप्ता के गल्ला दुकान से लूटकांड के मामले में विशेष पुलिस टीम ने बुधवार की देर रात कांटी व मीनापुर क्षेत्र में कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल पश्चिमी डीएसपी सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. गुरुवार को पप्पू गुप्ता ने घटना के संबंध में लिखित आवेदन कांटी पुलिस को दिया. डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. साथ ही जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन