ePaper

दुष्कर्म का प्रयास मामले में विशेष पाॅक्सो कोर्ट ने आरोपित को दिया दोषी करार

Updated at : 20 May 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म का प्रयास मामले में विशेष पाॅक्सो कोर्ट ने आरोपित को दिया दोषी करार

POCSO court declared the accused guilty

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. कटरा थाना क्षेत्र के एक पंचायत की रहने वाली नाबालिग किशोरी के घर में घुसकर छह वर्ष पूर्व बेल्ट से मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में विशेष पाॅक्सो कोर्ट-1 के न्यायाधीश धीरेंद्र मिश्र ने आरोपित आशुतोष कुमार को दोषी करार दिया है. अब कोर्ट उसके सजा के बिंदु पर सुनवाई करेगी. इसके लिए सुनवाई की अगली तिथि 24 मई को निर्धारित की है. बता दें कि 14 फरवरी, 2019 को आरोपित आशुतोष कुमार अपने भाई के साथ नाबालिग किशोरी के घर में घुसकर बेल्ट से मारा-पीटा. उसके साथ अभद्र व्यवहार किया. विरोध करने पर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास कर अपहरण करने की धमकी दी गयी थी. शोरगुल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपित फरार हो गया. मामले में पीड़िता के स्वजन ने 10 मई, 2019 को कटरा थाने में प्राथमिकी करायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Premanshu Shekhar

लेखक के बारे में

By Premanshu Shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन