मुजफ्फरपुर न्यूज़
थावे, पुनौरा, अरेराज व वाल्मिकी नगर के लिए जल्द शुरू होगी सरकारी बस सेवाथावे, पुनौरा, अरेराज व वाल्मिकी नगर के लिए जल्द शुरू होगी सरकारी बस सेवा- उत्तर बिहार के प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थल के लिए शुरू होगी सेवा- नये रूट को लेकर आठ बड़ी बस की खेप बीएसआरटीसी में पहुंचीवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर: उत्तर बिहार के चार प्रमुख तीर्थ व पर्यटन स्थल को मुजफ्फरपुर और पटना से सीधे जोड़ने को लेकर छठ पर्व के बाद बिहार राज्य पथ परिवहन निगम लिमिटेड (बीएसआरटीसी) सरकारी बस सेवा शुरू होगी. जो गोपालगंज जिले में थावे मईया दरबार, सीतामढ़ी में माता सीता मईया के पुनौराधाम, मोतिहारी में अरेराज के महादेव मंदिर और बगहा में वाल्मिकी नगर टाइगर रिजर्व को जोड़ेगी. सभी बसें मुजफ्फरपुर शहर के बीच में इमली चट्टी स्थित बस स्टैंड से खुलेंगी और इन प्रमुख स्थलों से होकर पटना जायेगी. पुनौरा वाली बस के शुरू होने से सीतामढ़ी में पुनौराधाम के साथ रामजानकी मंदिर आने जाने में लोगों को बहुत सहूलियत होगी.इस संबंध में बीएसआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार ने बताया कि इन चार नये रूट को लेकर मुख्यालय द्वारा आठ बस क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध करा दी गयी है. इन रूटों पर परिचालन को लेकर परमिट सहित अन्य कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. सभी बड़ी बसें नन एसी है. कागजी कार्रवाई के बाद बसों के परिचालन का समय व भाड़ा तय कर परिचालन शुरू किया जायेगा. इन रूट में बस के परिचालन होने से उत्तर के चार प्रमुख धार्मिक स्थल और पर्यटन स्थल पर लोगों को आने जाने में काफी सुविधा होगी.परिचालन के यह नये रूट होंगे- पहला रूट मुजफ्फरपुर से थावे होते हुए पटना जायेगी.- दूसरा रूट मुजफ्फरपुर से पुनौरा धाम वैशाली होते हुए पटना जायेगी.- तीसरा रूट मुजफ्फरपुर वाल्मिकी नगर वैशाली होते हुए पटना जायेगी.- चौथा रूट मुजफ्फरपुर से अरेराज - वैशाली होते हुए पटना जायेगी.

बाइक सवार दंपती से छिनतई, सड़क पर घसीटा

महिला ने किया विषपान, अस्पताल में भर्ती

Muzaffarpur Today News :
Latest Muzaffarpur News in Hindi: मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) के स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, इवेंट, मौसम, लाइफस्टाइल, बिजनेस, स्वास्थ्य, रेलवे और प्रशासनिक खबरों की हर पल की ताजा जानकारी पाने के लिए आप हर समय प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां आपको निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, फैक्ट चेक, ग्राउंड रिपोर्ट के साथ हर पल की खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाती है।
प्रभात खबर आपके लिए 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञों की खोजपरक रिपोर्टिंग, फीचर, लेख और टिप्पणियां लेकर आता है, जो आपको हर समय रियल टाइम और निशुल्क मिलती हैं। इसके साथ ही पढ़ें क्यूरेटेड और महत्वपूर्ण Muzaffarpur news।
Muzaffarpur Mausam :
मुजफ्फरपुर के लिए आज का सटीक और डिटेल्ड मौसम (Mausam) की जानकारी यहां पाएं।
About Muzaffarpur
मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) बिहार का एक प्रमुख शहर है, जिसे लीची नगरी के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाता है। यह शहर अपनी लीची के भरपूर रस और मिठास के लिए देशभर में प्रसिद्ध है, जो बिहार की शान मानी जाती है। मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक केंद्र है।
यहां उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन के क्षेत्र में समय के साथ लगातार विकास हो रहा है। बागमती नदी के किनारे बसा यह शहर ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
/nAlso Read: Muzaffarpur ePaper Today – Read the Latest News Online
मुजफ्फरपुर का मौसम और खानपान (Muzaffarpur Weather & Food)
बात जब मुजफ्फरपुर मौसम की आए तो यहां का मौसम सालभर में विविध रहता है। वहीं गर्मियों में यहां का तापमान 30°C से 42°C तक पहुंच जाता है, जबकि यही तापमान सर्दियों में 8°C से 12°C तक गिर जाता है और खासकर जब तक यहां मानसून की जाए तो इस मौसम में मुजफ्फरपुर में हरियाली और ठंडक का सुंदर संगम देखने का मौका मिलता है।
रही बात यहां की खानपान की तो मुजफ्फरपुर खाने का स्वाद पारंपरिक बिहारी व्यंजनों के साथ स्थानीय स्वाद से भी जुड़ा होता है। यहां का दही-चूड़ा, लिट्टी-चोखा, मछली-भात, सत्तू पराठा और खिचड़ी बेहद लोकप्रिय हैं और वहीं मिठाइयों में खाजा, ठेकुआ, पेड़ा और खासतौर पर लीची से बनी मिठाइयां यहां की पहचान और शान हैं।
Also Read: Muzaffarpur Mausam Update (मुजफ्फरपुर मौसम रिपोर्ट) – Today’s Weather & Forecast