bhagalpur news. फर्जी वेबसाइट से मॉल फ्रेंचाइजी के नाम पर 48 लाख की ठगी, एक गिरफ्तार

Published by :KALI KINKER MISHRA
Published at :26 Apr 2026 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. फर्जी वेबसाइट से मॉल फ्रेंचाइजी के नाम पर 48 लाख की ठगी, एक गिरफ्तार

48 लाख की ठगी.

विज्ञापन

फर्जी वेबसाइट बनाकर मॉल की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 48 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में भागलपुर साइबर थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र भगवानपुर निवासी बिरेंद्र चौधरी के रूप में हुई है. उसे गया जिले के धनौती थाना क्षेत्र से पकड़ा गया.

मालूम हो कि 13 अप्रैल 2026 को कोतवाली थाना क्षेत्र के भेराइटी चौक निवासी एक महिला व्यवसायी से अपाधियों ने 48 लाख रुपये की ठगी कर ली थी. मामले की प्राथमिकी साइबर थाने में दर्ज करायी गयी थी. वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र सिंह की निगरानी एवं साइबर डीएसपी कनिष्क कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तकनीकी अनुसंधान शुरू किया गया. जांच के दौरान मोबाइल नंबर और बैंक खातों का विश्लेषण किया गया, जिसमें अभियुक्त की लोकेशन पहले नालंदा दिखा रहा था बाद में वह अपना ठिकाना बदलते हुए गया पहुंच गया. जहां पुलिस ने जाल बिछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अभियुक्त के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है. जिससे उसके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है.

पुलिस ने बताया कि इस कांड में आठ से दस की संख्या में साइबर अपराधी शामिल हैं. अधिकांश को चिन्हित कर लिया गया है. जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी. मामले में अन्य संलिप्त आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद ठगी की रकम वापस आने की संभावना है. छापेमारी में पुलिस अवर निरीक्षक शिव कुमार सुमन, प्रशांत कुमार, रामकृष्ण, सिपाही कृष्ण मोहन सिंह, अवधेश कुमार, तकनीकी टीम के रवि कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अमरेश कुमार शामिल थे.

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन