Breaking Bhagalpur. आदमपुर के किराए के कमरे में हुई सौरभ की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

आदमपुर के किराए के कमरे में हुई सौरभ की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
भागलपुर से ऋषभ मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट- सौरभ कुमार जायसवाल हत्याकांड में पुलिस ने देर रात बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हिरासत में लिए गए गौरव और राजा की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल बदलते हुए बताया कि हत्या जगतपुर-गरैया सड़क पर नहीं, बल्कि आदमपुर स्थित किराए के कमरे में की गई थी. पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि सौरभ की हत्या अनुराग ने मांणिक सरकार घाट रोड स्थित अपने किराए के मकान में गोली मार कर की. जोगसर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देशी पिस्टल, कारतूस सहित कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं. पुलिस ने गौरव और राजा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपित अनुराग फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि हत्याकांड का उद्भेदन कर लिया गया है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




