कैसे आपका घमंड ही बन जाता है आपका सबसे बड़ा दुश्मन? समाज में नहीं मिलती इज्जत और टूट जाते हैं रिश्ते

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

किस तरह आपका घमंड आपका सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है Ai image

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार घमंड इंसान की सोच को सीमित कर देता है और धीरे-धीरे उसकी असली पहचान और रिश्तों को अफेक्ट करने लगता है. यह आर्टिकल बताता है कि कैसे घमंड व्यक्ति को दूसरों से दूर कर देता है, उसके फैसलों को कमजोर बना देता है और अंत में उसकी इज्जत को नुकसान पहुंचाता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान लोगों में से एक माना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षक ही नहीं थे बल्कि मानव स्वभाव की भी उन्हें काफी गहरी समझ थी. अपनी नीतियों में चाणक्य ने कई तरह की बातें कहीं हैं जो आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रहे हैं. अपनी नीतियों में उन्होंने जीवन की कई तरह की गहरी सच्चाइयां बताई हैं, जिनमें से एक यह भी है कि किस तरह से किसी भी इंसान के अंदर मौजूद घमंड ही उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बन जाती है. आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपके अंदर घमंड है तो यह आपको इज्जत, रिश्तों और आपकी पूरी सफलता को खत्म कर सकता है. शुरुआत में आपको अपने अंदर का घमंड काफी छोटा लगता है, लेकिन समय के साथ आपकी यही आदत आपको अकेला और असफल बनाने का काम करता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं कि आखिर किस तरह से किसी भी इंसान के अंदर मौजूद घमंड उसकी इज्जत खत्म कर देता है और इसके पीछे मुख्य कारण क्या है.

घमंड लोगों से दूरी बढ़ा देता है

आचार्य चाणक्य के अनुसार जब किसी भी इंसान के अंदर घमंड आ जाता है, तो वह दूसरों को खुद से कम समझने लग जाता है. वह अपने घमंड के चलते दूसरों की बातों को अनसुना या फिर नजरअंदाज करने लग जाता है और खुद को ही हमेशा सही मानने लगता है. जब हर बार ऐसा होने लगता है तो धीरे-धीरे लोग उससे दूरी बनाने लग जाते हैं. इस तरह के घमंडी इंसान को कोई भी पसंद नहीं करता जो हर समय खुद की ही दूसरों से बेहतर समझता रहे.

यह भी पढ़ें: कमाई बढ़ाने से पहले बदलें अपनी ये 4 आदतें, जान लें वरना हाथ में कभी नहीं टिकेगा पैसा

सीखने की कैपिसिटी खत्म हो जाती है

चाणक्य नीति के अनुसार एक इंसान के अंदर मौजूद घमंड बढ़ते समय के साथ उसके दिमाग को पूरी तरह से बंद कर देता है. वह सोचने लगता है कि उसे सबकुछ आता है और उसे किसी से कुछ सीखने की जरूरत नहीं है. लेकिन असल जीवन में अगर देखा जाए तो आपको जीवन में हमेशा सीखने के लिए नए-नए मौके मिलते रहते हैं. ऐसे में जब आप नयी चीजें सीखना बंद कर देते हैं तो आपकी ग्रोथ रुक जाती है और आप हमेशा दूसरों से पीछे रह जाते हैं.

गलत फैसले लेने की संभावना बढ़ जाती है

जब किसी व्यक्ति के अंदर घमंड भर जाता है, तो वह अक्सर अपनी सोच को ही ही सही मानने लगता है. वह दूसरों की बातों और सलाहों को नजरअंदाज करने लग जाता है. यह एक बड़ी वजह है कि वह कई बार गलत फैसले भी ले लेता है. जब आप गलत फैसले बार-बार लेते हैं तो सिर्फ आपके जीवन को नहीं आपके करियर को भी नुकसान पहुंचता है. इसके अलावा समाज में आपकी इजात भी खत्म होने लग जाती है.

यह भी पढ़ें: क्या आपका सीधा स्वभाव ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन रहा है? जानें चाणक्य का क्या कहना है

कमजोर हो जाते हैं रिश्ते

अगर आपके अंदर घमंड है तो यही आपके रिश्तों का सबसे बड़ा दुश्मन साबित होने वाला है. चाणक्य के अनुसार चाहे बात परिवार की हो, दोस्तों की हो या फिर साथ में काम करने वालों की हों, कोई भी एक इंसान के साथ लंबे समय तक नहीं रहना चाहता जिसके अंदर काफी ज्यादा घमंड भरा हुआ हो. जब आपके अंदर घमंड होता है तो दूसरों की छोटी-छोटी बातों को भी आप झगड़े में बदल देते हैं. यह एक बड़ी वजह है कि हर एक रिश्ता धीरे-धीरे टूटने लग जाता है और आप जीवन में अकेले रह जाते हैं.

इज्जत की जगह नफरत मिलने लगती है

चाणक्य नीति के अनुसार शुरुआत में लोग घमंडी व्यक्ति को भी बर्दाश्त कर लेते हैं, लेकिन बढ़ते समय के साथ समान में उनकी इज्जत खत्म भी होती चली जाती है. अक्सर इस तरह के लोगों के व्यवहार से परेशान होकर सभी उससे दूरी बनाने लगते हैं. जहां उसके पहले इज्जत मिलती थी अब हर जगह उसकी आलोचना होती है और नफरत का सामना भी करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: क्यों लोग आपको वैल्यू देना बंद कर देते हैं? जानें 5 सबसे बड़े कारण

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola