bhagalpur news. आधी रात को घर से गायब हुई 11 वर्षीय बच्ची, सुबह अधमरी मकई खेत मिली

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. आधी रात को घर से गायब हुई 11 वर्षीय बच्ची, सुबह अधमरी मकई खेत मिली

रात में घर से गायब बच्ची मकई खेत में अधमरी मिली.

विज्ञापन

-पीरपैंती थाना क्षेत्र की घटना, जेएलएनएमसीएच में जिंदगी और मौत से जूझ रही है बच्ची

पीरपैंती के बाखरपुर मधुबन गांव में शनिवार की आधी रात को एक बच्ची अपने घर से लापता हो गयी. सुबह गांव के ही एक मकई खेत से अधमरी अवस्था में मिली है. बच्ची अचेत थी. परिजन आननफानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले कर गये. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर किया गया. सुबह दस बजे के करीब बच्ची को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लड़की को होश तो आ चुका है लेकिन वह कुछ भी बोल पाने में असमर्थ है. उसके गले पर जख्म के निशान है. आशंका है अपराधियों ने गला दबाने का प्रयास किया है. चिकित्सकों की टीम बच्ची के इलाज में जुटी है. दुष्कर्म की आशंका भी व्यक्त की जा रही है, हालांकि इसके लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है.

बच्ची का इलाज जेएलएनएमसीएच के लेबर वार्ड में पुलिस की अभिरक्षा में चल रहा है. घटना के संदर्भ में बच्ची की मां ने बताया कि रात्रि में वह छत वाले कमरे में सोई थी और उसकी दोनों बेटियां नीचे सोयी थी. रात्रि एक बजे वह नीचे बच्चियों को देखने पहुंची तो बड़ी बच्ची वहां नहीं थी. पहले खुद खोजबीन की, नहीं मिली. फिर सभी परिजनों को जगाया गया. सबों ने मिल कर काफी खोजबीन की, बच्ची को कोई अता पता नहीं चला. सुबह घर के पास वाले मक्के के खेत में खोजबीन की गयी तो बच्ची वहीं पर बेहोश मिली. जगाने की कोशिश करने पर वह सिर्फ कराह रही थी. बच्ची की मां ने बताया कि दो पड़ोसियों ने उसका विवाद चल रहा है. आशंका है, उनलोगों ने ही इस तरह की घटना को अंजाम दिया है.

इधर, बाखरपुर पुलिस ने बताया कि घटना की सच्चाई का पता लगाने के लिए घायल बच्ची के होश में आने का इंतजार है. पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है. जिस आधार पर आगे कार्रवाई की जायेगी. घटना के बाद से पीड़ित बच्ची के परिजन डरे सहमे हैं.

विज्ञापन
Kali Kinker Mishra

लेखक के बारे में

By Kali Kinker Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन