Muzaffarpur News: छठ बाद परदेश लौटने को स्टेशन पर उमड़ेगी भीड़, कंट्रोल करने की रणनीति में जुटा रेलवे

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News

Muzaffarpur News: छठ को लेकर इन दिनों स्टेशन पर काफी भीड़ देखने को मिल रहा है। वहीं छठ के बाद एक बार फिर परदेश लौटने को लेकर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने वाली है। इसको लेकर रेलवे तैयारी में जुट गया है।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जंक्शन का चल रहे नवनिर्माण कार्य के बीच छठ पूजा के बाद उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ को कंट्रोल करने की रणनीति बनाने में रेलवे जुट गया है. रेलवे की तरफ से सात नवंबर तक तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया है. स्थानीय स्तर पर पदाधिकारी लगातार मीटिंग कर व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. 

पाथ वे के निर्माण पर आपत्ति जतायी गई है

शनिवार को स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, डीसीआइ नीरज कुमार पांडेय, आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार और जीआरपी प्रभारी रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से क्राउड मैनेजमेंट की तैयारी का निरीक्षण किया. इस दौरान कई कमियां मिली, जिसपर टीम ने सवाल उठाया है. आरएलडीए की ओर से किये गये पाथ-वे के निर्माण पर आपत्ति जतायी गयी है. इसके अलावा होल्डिंग एरिया की घेराबंदी और बैरिकेडिंग शुरू नहीं की गयी. इस पर भी टीम ने आपत्ति जताई है. 

रास्ता मोड़ने से मच सकती है भगदड़

निरीक्षण टीम को आशंका है कि नवनिर्माण पाथ-वे को पार्सल कार्यालय की ओर मोड़ने से ट्रेनिंग पर भगदड़ मच सकती है. प्लेटफॉर्म एक से निकले वाले भीड़ को आगे रास्ते नहीं दिखेगा. दूसरी ओर पार्सल कार्यालय का पूरा ठेला व मालवाहक वाहन उक्त परिसर में खड़ा होता है. इस सूरत में भीड़ के पहुंचने पर भगदड़ मच सकती है. टीम ने इस पाथ-वे को सीधा गेट नंबर तीन तक करने को लेकर आरएलडीए को पत्र भेजेगी.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन