खतरे के निशान के निकट पहुंची बूढ़ी गंडक, लाल निशान के पार बागमती
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Jul 2020 7:55 AM
खतरे के निशान के निकट पहुंची बूढ़ी गंडक, लाल निशान के पार बागमती
मुजफ्फरपुर : बूढ़ी गंडक व बागमती नदी के जलस्तर में इजाफा जारी है. वाल्मीकि नगर बाराज से पिछले तीन दिनों से लगातार पानी छोड़ने से नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है.
बूढ़ी गंडक नदी खतरे के निशान से एक मीटर कम है. वहीं बागमती खतरे के निशान एक मीटर से अधिक ऊपर में बह रही है. बूढ़ी गंडक का पानी पेटी व निचले इलाकों में बसे घरों में घुस गया है. वहां से लोग अपने जरूरत के सामानों के साथ सुरक्षित स्थान पर जाने लगेे हैं.
झील नगर, सीढ़ीघाट, शेखपुर ढाब के बाद अब आश्रम घाट व लकड़ीढाई घाट के पास बसे मोहल्लों में पहुंच गया है.
शेखपुर ढाब में पानी घुसने से बस्ती के लोग अपने घर के पास निजी नाव का इंतजाम कर लिये हैं. जल संसाधन विभाग की टीम स्लुइस गेट और बांध के रेनकट वाले क्षेत्र जहां मरम्मत की गयी है इस पर नजर बनाये हुए हैं.
इधर, बागमती नदी लगातार लाल निशान से ऊपर की ओर बह रही है. औराई व कटरा की स्थिति गंभीर बनी हुई है. करीब चालीस वार्ड में बाढ़ का पानी अब तक प्रवेश कर चुका है. जहां से लोग पलायन कर सुरक्षित स्थान पर जा चुके हैं. बांध के अंदर आने वाले इलाकों में धान की फसल डूब गयी है.
posted by ashish jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










