ePaper

मुजफ्फरपुर में चौकीदार की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 08 Oct 2020 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में चौकीदार की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Muzaffarpur news, chowkidar death : चुनावी माहौल के बीच मुजफ्फरपुर से एक बड़ी घटना सामने आयी है. मुजफ्फरपुर के मनियारी में एक चौकीदार की गोली मार कर हत्या कर दी गई है. घटना को आज सुबह अपराधियों ने अंजाम दिया है. चौकीदार का नाम मोहम्मद जैद बताया जा रहा है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : चुनावी माहौल के बीच मुजफ्फरपुर से एक बड़ी घटना सामने आयी है. मुजफ्फरपुर के मनियारी में एक चौकीदार की गोली मार कर हत्या कर दी गई है. घटना को आज सुबह अपराधियों ने अंजाम दिया है. चौकीदार का नाम मोहम्मद जैद बताया जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह चौकीदार मो. जैद को अपराधियों ने गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान ही जैद ने दम तोड़ दिया. वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

लोगों ने किया सड़क जाम- चौकीदार की मौत के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. लोगों की मांग है कि जल्द ही इस मामले में पुलिस आरोपितों को पकड़े. वहीं चुनावी माहौल में इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है.

Also Read: Bihar election : कन्हैया के इंटेलिजेंस अटैक के सहारे तेजस्वी यादव क्या नीतीश के किले को भेद पाएंगे? 600 चुनावी सभाओं का लक्ष्य

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन