Muzaffarpur : फोरलेन बाइपास पर मैजिक-स्कूटी की टक्कर, एक किमी तक घसीटा

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : फोरलेन बाइपास पर मैजिक-स्कूटी की टक्कर, एक किमी तक घसीटा

Muzaffarpur : फोरलेन बाइपास पर मैजिक-स्कूटी की टक्कर, एक किमी तक घसीटा

विज्ञापन

मड़वन : हाजीपुर–मुजफ्फरपुर फोरलेन बाइपास पर मंगलवार की दोपहर करजा थाना क्षेत्र के रेपुरा के समीप एक निजी स्कूल की टाटा मैजिक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी. इसके बाद स्कूटी गाड़ी में फंस गयी, जिसे चालक उसे करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए चिकनौटा तक ले गया. महज संयोग था कि स्कूटी सवार टक्कर के बाद फेंका गया था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटी पर कांटी थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी बिपिन चौधरी के पुत्र व फौजी सत्यम कुमार उर्फ चंपक सवार था. दुकान से चावल लेकर अपने घर जा रहा था. टक्कर के बाद स्कूटी मैजिक के अगले हिस्से में फंस गयी और चालक गाड़ी दौड़ाता रहा. सड़क पर चिंगारी उठने के बाद अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों के शोर मचाने के बाद चालक ने गाड़ी रोकी और मौके से फरार हो गया. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये और स्कूटी सवार को तत्काल अस्पताल भेजा गया. हादसे की सूचना करजा व कांटी थाने की पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन