सदातपुर से अरुणाचल प्रदेश से आ रही शराब लाेड लक्जरी कार जब्त

Published by : CHANDAN Updated At : 08 Oct 2025 8:58 PM

विज्ञापन

Luxury car loaded with liquor coming from Arunachal Pradesh seized from Sadatpur

विज्ञापन

: उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई : कार के अंदर स्पेशल बॉक्स में छिपा कर रखी है शराब : दो शराब तस्कर को भी कार के अंदर से किया गिरफ्तार संवाददाता, मुजफ्फरपुर कांटी के सदातपुर फोरलेन से उत्पाद विभाग की टीम ने एक लक्जरी कार से विदेशी शराब बरामद की है. कार के अंदर पांच स्पेशल बॉक्स बनाकर शराब को छिपा कर रखा गया है. छापेमारी के दौरान दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद टीम कार को जब्त कर थाने ले आयी है. बुधवार देर रात तक कार के अंदर बने बॉक्स को खोलने व उसमें रखे शराब को निकालने की कवायद जारी थी. प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया है कि यह शराब की खेप अरुणाचल प्रदेश से तस्करी करके मुजफ्फरपुर के रास्ते मोतिहारी ले जा रहे थे. उत्पाद थानेदार दीपक कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग की टीम शराब धंधेबाजों के खिलाफ अभियान अपनी तेज कर दी है. कांटी के सदातपुर ओवरब्रिज पर बुधवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर एक लक्जरी कार को जब्त किया गया है. कार के अंदर पांच गुप्त तहखाना बनाकर शराब छिपाया गया है. देर रात तक बॉक्स को खोलकर शराब की गिनती जारी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन