Muzaffarpur : भगवान की कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति संभव
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 16 Jan 2026 10:00 PM
Muzaffarpur : भगवान की कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति संभव
प्रतिनिधि, गायघाट प्रखंड क्षेत्र के जारंग स्थित बुढ़िया माई स्थान मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. कथा व्यास पं. मनीष पाराशर महाराज ने आचार्य परमहंस स्वामी श्री शुकदेव जी महाराज के दिव्य उपदेशों का भावपूर्ण वर्णन किया. कथा में महाराज परीक्षित और श्री शुकदेव जी महाराज के संवाद का उल्लेख करते हुए बताया कि मृत्यु के समीप पहुंचे व्यक्ति के लिए भगवान की कथा का श्रवण, कीर्तन और स्मरण अत्यंत आवश्यक है़ इन्हीं से मोक्ष की प्राप्ति संभव है. उन्होंने कहा कि जब तक मनुष्य अपने आसन, संग और इंद्रियों पर विजय नहीं पाता, तब तक भक्ति मार्ग सुदृढ़ नहीं होता. आगे सती चरित्र और ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने बताया कि ध्रुव महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के नाम का स्मरण कर ध्रुव लोक प्राप्ति की. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कृष्ण नाम के साथ जीवन और प्राण त्याग करता है, वह संसार में अमर कीर्ति छोड़ जाता है. कथा के दौरान भजन, संकीर्तन और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










