ePaper

मानसिक विकलांग बच्चे की देखरेख के लिए लीगल गार्जियन

Updated at : 16 Jul 2024 12:25 AM (IST)
विज्ञापन
मानसिक विकलांग बच्चे की देखरेख के लिए लीगल गार्जियन

मानसिक विकलांग बच्चे की देखरेख के लिए लीगल गार्जियन

विज्ञापन

-बाबा गरीब नाथ विकलांग सह जन सेवा संस्थान में करेंगे काम मुजफ्फरपुर. निःशक्तजन को संरक्षण देने के लिए डीएम सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में लोकल लेवल कमेटी की बैठक हुई. जिसमें सोनी कुमारी और जग विजय कुमार का चयन वैधानिक अभिभावक के रूप में किया गया. इनका दायित्व मानसिक विकलांग बच्चे की देखरेख करना, रखरखाव करना एवं संरक्षण देना है.जिले में बाबा गरीब नाथ विकलांग सह जन सेवा संस्थान राष्ट्रीय न्यास परिषद से निबंधित संस्था है, जो मानसिक दिव्यांग के लिए कार्य करती है. इनकी जिम्मेदारी इस संस्थान के लिए होगी. बता दें कि किसी व्यक्ति को वैधानिक अभिभावक घोषित होने के लिए उसे राष्ट्रीय न्यास के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है. इसके बाद जिला पदाधिकारी के पास आवेदन दिया जाता है. डीएम किसी स्वयं सेवी संस्था से जांच कराने व सत्यापित होने पर किसी व्यक्ति को वैधानिक अभिभावक घोषित करते हैं. इसके लिए निःशक्तजन व्यक्ति को बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए और 60 प्रतिशत या उससे अधिक मानसिक रूप से विकलांग होना चाहिए. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, सहायक समाहर्ता डाॅ. आकांक्षा आनंद, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी दिलीप कामत, सहायक निदेशक दिव्यांग जन सशक्तिकरण अभिमन्यु कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन