प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा

Updated at : 07 Mar 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा

प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन

सकरा़ प्रखंड की वेरुआडीह पंचायत के रामनगर गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें 551 कन्याओं को शामिल किया गया. कन्याओं ने कदाने नदी के सोनवर्षा घाट से कलश में जल लेकर महायज्ञ स्थल तक पदयात्रा करते पहुंची़ं रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा चाय, गर्म पानी आदि की व्यवस्था की गयी थी. महायज्ञ स्थल पर कलश यात्रा पहुंचते ही आचार्य ने शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ किया. महायज्ञ को लेकर आसपास में भक्ति का माहौल है. महायज्ञ में पंसस आशुतोष ठाकुर, सोनेलाल सिंह, विनोद भगत, गीता देवी, शिवलाल प्रसाद, मोहन भगत, सीता शरण, गणेश प्रसाद, सुजीत झा आदि ने काफी सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन