सदर अस्पताल में बच्चे की मौत मामले में जांच कमेटी बनी

Updated at : 06 Mar 2025 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में बच्चे की मौत मामले में जांच कमेटी बनी

सदर अस्पताल में बच्चे की मौत मामले में जांच कमेटी बनी

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

झूले से गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हुए बच्चे की सदर अस्पताल में हुई मौत के मामले की जांच दो सदस्यीय कमेटी करेगी. इसका निर्देश सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने दिया है. मझौलिया से पप्पू कुमार अपने तीन साल के बच्चे को लेकर आये थे.आर्थो के ओपीडी में उसका एक्स-रे कराया गया. इसके बाद डॉक्टर ने बताया कि गंभीर चोट नहीं है और उसे शिशु रोग के ओपीडी में भेज दिया था. यहां डॉक्टरों ने देखा, लेकिन गंभीर चोट की बात नहीं बतायी. कुछ घंटे बाद ही बच्चे की मौत हो गयी. इस मामले में सीएस ने बुधवार को जांच टीम गठित की. रजिस्ट्रेशन काउंटर से बच्चे के पिता का नाम बता कर उसका पुर्जा निकालने को कहा. सीएस ने बताया कि मरीज के नाम का रजिस्ट्रेशन हो तो जल्दी निकल जाता है, लेकिन पिता के नाम से खोजने में परेशानी होती है. उनके परिजनों से संपर्क किया जायेगा और इस मामले की जांच की जायेगी. यदि इलाज में लापरवाही मिली, तो संबंधित डॉक्टर पर कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन