मोतीपुर से दो करोड़ की मॉर्फिन के साथ अंतरराज्यीय ड्रग्स माफिया गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

Published by : CHANDAN Updated At : 06 Jul 2025 7:34 PM

विज्ञापन

Inter-state drug mafia arrested

विज्ञापन

: एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स यूपी के बाराबंकी से कर रही थी पीछा : पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग का रहनेवाला है तस्कर राजेश तिवारी : एनडीपीएस एक्ट में मोतीपुर थाने में प्राथमिकी की गयी दर्ज संवाददाता, मुजफ्फरपुर मोतीपुर थाने की पुलिस ने दो करोड़ की ड्रग्स (मॉर्फिन) के साथ अंतरराज्यीय माफिया राजेश तिवारी को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर नरियार वाटर पार्क के समीप वाहन चेकिंग के दौरान रविवार देर रात तस्कर को दबोचा गया है. उसकी बोलेरो गाड़ी भी जब्त की गयी है. पकड़े गए तस्कर की पहचान बरूराज थाना के माधोपुर मधु निवासी राजेश तिवारी के रूप में हुई है. वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के पश्चिम मदाती भीमभार फांसीदेवा में रहता है. तस्कर राजेश तिवारी का उत्तर प्रदेश की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बाराबंकी की टीम भी पीछा कर रही थी. उसके पास से दो किलो 60 ग्राम मॉर्फिन जैसा मादक पदार्थ, एक बोलेरो व दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है. मोतीपुर पुलिस व यूपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के पदाधिकारी ड्रग्स सप्लाई के पूरे नेटवर्क को लेकर राजेश तिवारी से पूछताछ कर रहे हैं. मादक पदार्थ के तस्करी से जुड़े लोकल माफियाओं के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है. मोतीपुर थाने में ड्रग्स बरामदगी को लेकर एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एसएसपी सुशील कुमार की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, मोतीपुर पुलिस को शनिवार की देर रात गुप्त सूचना मिली कि मोतीपुर की ओर से एक बोलेरो मोतिहारी की तरफ जा रही है उसमें ड्रग्स है. उस बोलेरो का यूपी के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बाराबंकी की टीम भी पीछा कर रही है. सूचना के आलोक में पुलिस ने नरियार स्थित राज वाटर पार्क के समीप वाहन चेकिंग करते हुए घेराबंदी करके तस्कर राजेश तिवारी को उसकी बोलेरो गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया. बोलेरो के अंदर सीट के नीचे दो किलो 60 ग्राम मॉर्फिन जैसा मादक पदार्थ छिपाकर रखे हुआ था. पुलिस के अनुसार, राजेश तिवारी बीते कई सालों से बरूराज स्थित पैतृक आवास को छोड़कर दार्जिलिंग में रहकर मादक पदार्थ की तस्करी करता है. मादक पदार्थ की यह खेप कहां ले जा रहे थे इस बिंदु पर पूछताछ जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन