पंजाब से फोन करके बुलाया, घर पहुंचते ही चाकू मारकर किया घायल

Published by : CHANDAN Updated At : 14 Oct 2025 8:42 PM

विज्ञापन

Injured by stabbing as soon as he reached home

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली विष्णुदत्त मोहल्ले में एक महिला को पंजाब से फोन करके बुलाकर उसके पड़ोसी ने चाकू मारकर घायल कर दिया. महिला ने इस घटना को लेकर थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला का आरोप है कि उसके पड़ोसी ने कॉल करके पंजाब से पूरे परिवार को बुलाया. जब वह घर आयी तो देखा कि उसके पूरे घर के कैंपस में कचरा फेंका हुआ है, एस्बेस्टस भी टूटा हुआ है. जब पड़ोसी से पूछताछ करने गयी तो वह रुपये की डिमांड करने लगा. विरोध करने पर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया. उसका हाथ कट गया. आरोपी उसके साथ बदसलूकी करने लगा. बचाने आयी उसकी दोनों बेटी के साथ भी हमलावरों ने बेरहमी से मारपीट की. उसके साथ बदसलूकी की. गलत करने की धमकी भी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन