ePaper

अब आचार संहिता मामले में उपेंद्र कुशवाहा के विरुद्ध चार जून को सुनवाई

Updated at : 14 May 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
अब आचार संहिता मामले में उपेंद्र कुशवाहा के विरुद्ध चार जून को सुनवाई

Hearing against Kushwaha on June 4

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर आचार संहिता उल्लंघन के मामले में राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ बुधवार को विशेष एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने अगली तिथि चार जून को निर्धारित की है. मीनापुर थाना क्षेत्र के मुस्तफागंज बाजार में छह वर्ष पूर्व आयोजित राजनैतिक सभा में समय से 45 मिनट अधिक देरी तक चुनावी भाषण करने के मामले में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में प्राथमिकी करायी गयी थी। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पिछली सुनवाई में विशेष अभियोजक पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा कोर्ट में अर्जी दाखिल की गयी थी. इसमें कोर्ट को बताया गया था कि केस के जांच पदाधिकारी द्वारा डायरी और चार्जशीट में एसडीओ पूर्वी का आदेश की कापी और घटना का वीडियो रिकार्डिग साक्ष्य के रूप में जब्ती प्रदर्श में नहीं शामिल है. केस डायरी और चार्जशीट में भी इन दोनों का उल्लेख नहीं किया गया है. गौरतलब है कि मीनापुर के मुस्तफागंज बाजार में दस मई 2019 को राजनैतिक सभा का आयोजन हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Premanshu Shekhar

लेखक के बारे में

By Premanshu Shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन