पॉलिटेक्निक संस्थानों में पहले राउंड के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

Published at :06 Aug 2024 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक संस्थानों में पहले राउंड के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

पॉलिटेक्निक संस्थानों में पहले राउंड के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. पॉलिटेक्निक संस्थानों में पहले राउंड के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई. जिले में राजकीय पॉलिटेक्निक नया टोला व राजकीय महिला पॉलिटेक्निक बेला में भी नामांकन के लिए विद्यार्थी पहुंचे. छात्रों को विभाग की ओर से निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार दस्तावेज के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने थे. पहले दिन राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में कुल 9 छात्राओं ने नामांकन व 12 ने अपग्रेड कराया. इसमें सिविल में सबसे अधिक छह व इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स व कंप्यूटर साइंस में 1-1 छात्रा ने दाखिला लिया. वहीं राजकीय पॉलिटेक्निक में 21 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया व 8 ने अपग्रेड का विकल्प चुना. संस्थान में सिविल में सबसे अधिक 9, इलेक्ट्रिकल में 4, कंप्यूटर साइंस में 6 और इलेक्ट्रानिक्स में 2 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया. वहीं पहले दिन मैकेनिकल में खाता नहीं खुला. इससे पहले विद्यार्थियों का बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन कराया गया. उसके बाद दस्तावेज की जांच की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन