खेत में मिला किसान का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 22 May 2025 11:04 PM

विज्ञापन

खेत में मिला किसान का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन

:: बंदरा के मुन्नी चौर में मिला शव, फॉरेंसिक टीम ने की जांच प्रतिनिधि, बंदरा हत्था थाना क्षेत्र के मुन्नी चौर में गुरुवार को मक्के के खेत में एक किसान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. उसे देखने के लिये लोगों की भीड़ जमा हो गयी. मृतक की पहचान मुन्नी के वार्ड संख्या एक के स्व.रामचंद्र राय के करीब 35 वर्षीय पुत्र मिथिलेश राय के रूप में की गयी है. हत्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मामले की छानबीन की. उसके बाद फॉरेंसिक की टीम और एसडीपीओ पूर्वी मनोज कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक का शव मक्के के खेत में पड़ा था और उसके दाएं हाथ पर जले का गहरा जख्म था. घटनास्थल पर छह वर्ष के पुत्र अर्नब और चार साल की पुत्री आरोही के साथ पहुंची मृतक की पत्नी नीतू देवी पति के शव के साथ लिपट कर बार बार बेसुध हो जा रही थी. वह अपने पति की हत्या का आरोप जमीन विवाद को लेकर उसके भाई पर ही लगा रही थी. मिथिलेश चार भाई थे. एक भाई की मौत पहले ही बीमारी से हो चुकी है. मिथिलेश बुधवार को ही घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित खेत में तैयार मक्के की रखवाली में गये थे. रात और सुबह में भी घर खाने नहीं पहुंचा तो घर के लोग ढूंढते हुए खेत में गये. वहां पर उसका शव पड़ा हुआ था. हत्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि खेत से बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है. लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन