ePaper

मोतीपुर में रिश्तेदार के घर से लौट रहे युवक की मौत

Updated at : 09 May 2024 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
मोतीपुर में रिश्तेदार के घर से लौट रहे युवक की मौत

मोतीपुर थाना क्षेत्र के नकटा कदम चौक के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से जख्मी युवक विक्रम कुमार (24) की इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में मौत हो गयी.

विज्ञापन

पूर्वी चम्पारण जिला के गरहिया ओपी क्षेत्र के कोठियां का था निवासी प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना क्षेत्र के नकटा कदम चौक के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से जख्मी युवक विक्रम कुमार (24) की इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में मौत हो गयी. युवक पूर्वी चंपारण जिला के गरहिया ओपी क्षेत्र के कोठियां निवासी शंकर राम के पुत्र के रूप में हुई है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के झिंगहा गांव में विक्रम कुमार अपने रिश्तेदार के यहां आया था़ वहां से अपनी बाइक से मोतीपुर जा रहा था. इसी बीच रास्ते में नकटा कदम चौक के समीप अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. परिजनों को घटना की सूचना अस्पताल से दी गयी. परिजनों ने एसकेएमसीएच पहुंचकर विक्रम कुमार की पहचान की. इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बताया जाता है कि विक्रम कुमार की हाल में शादी हुई थी. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में अबतक लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन