43 केंद्रों पर होगी स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा, संशोधित सूची जारी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

43 केंद्रों पर होगी स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा, संशोधित सूची जारी
विज्ञापन
29 अप्रैल से शुरू हो रही है स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा
मुजफ्फरपुर. बीआरएबीयू ने स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा को लेकर केंद्रों की सूची में संशोधन किया है. लोकसभा चुनाव को लेकर कॉलेजाें को अधिगृहित किए जाने के बाद केंद्रों की संख्या में कमी की गई है. पहले जहां 52 केंद्रों की सूची जारी की गई थी. वहीं अब केंद्रों की संख्या घटकर 43 हो गई है. परीक्षा नियंत्रक डॉ टीके डे ने बताया कि विश्वविद्यालय के स्तर पर गठित कमेटी ने परीक्षा केंद्रों के लिए चयनित कॉलेज को चुनाव के लिए अधिगृहित करने की समीक्षा के बाद नये कॉलेजाें में केंद्र का निर्धारण किया. इसके बाद 43 कॉलेजों पर अंतिम रूप से सहमति बनी. बताया कि इस परीक्षा में एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. 29 अप्रैल से दो पालियों में यह परीक्षा शुरू होगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










