ePaper

नौवीं की छात्रा को कर रहा ब्लैकमेल, हत्या करने की धमकी

Updated at : 26 Jun 2025 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
नौवीं की छात्रा को कर रहा ब्लैकमेल, हत्या करने की धमकी

नौवीं की छात्रा को कर रहा ब्लैकमेल, हत्या करने की धमकी

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ाई करने वाली नौवीं की छात्रा को ब्लैकमेल किया जा रहा है. बातचीत नहीं करने पर आरोपी युवक उसको आपत्तिजनक वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है. स्कूल से पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच जा रहा है. बातचीत का विरोध करने पर छात्रा व उसके परिवार के सदस्यों को हत्या करने की धमकी दी जा रही है. इससे छात्रा का पूरा परिवार दहशत में है. मामले को लेकर पीड़ित छात्रा की मां ने सिकंदरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया है कि उसकी पुत्री नौवीं क्लास की छात्रा है. कोचिंग जाने के दौरान एक साल पहले आरोपी युवक से उसकी बच्ची की दोस्ती हो गयी. इस दौरान वह लड़के से बातचीत करने लगी. इसकी जानकारी होने के बाद वह अपनी बच्ची को समझा- बुझा कर उसको बातचीत करने से मना कर दिया. उसकी बेटी आरोपी से बातचीत बंद करके पढ़ाई लिखाई में अपना दिमाग लगाने लगी. इस बीच आरोपी उसकी बच्ची का लगातार पीछा करने लगा . बच्ची के इनकार करने पर धमकी देता है कि बच्ची की फोटो व ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल कर देगा. जब वे लोग इसका विरोध किया तो आरोपी उसके दुकान में घुसकर धमकी दिया कि अगर तुम अपनी बेटी का हमसे बात करने से मना करोगी तो पूरे परिवार की हत्या कर देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन