कॉलेजों के प्राचार्यों के वित्तीय कार्य पर लगाई गई रोक

Published by : ANKIT Updated At : 05 May 2025 7:34 PM

विज्ञापन

कॉलेजों के प्राचार्यों के वित्तीय कार्य पर लगाई गई रोक

विज्ञापन

– कुलसचिव ने सभी प्राचार्यों काे भेजा पत्र, अनुशंसित प्राचार्यों की पोस्टिंग होने तक रहेगी रोक

– विशेष परिस्थिति में कुलपति की अनुमति के बाद ही कराया जा सकता है काम

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत प्राचार्य और प्रभारी प्राचार्य किसी प्रकार का वित्तीय कार्य नहीं करा सकेंगे. विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ संजय कुमार की ओर से इस संबंध में सभी प्राचार्यों को पत्र भेजा गया है. कहा गया है कि सभी प्राचार्यों के वित्तीय कार्य कराने पर रोक लगा दी गई है. विशेष परिस्थिति में कोई जरूरी कार्य कराना हो तो कुलपति की अनुमति के बाद ही इसे कराया जा सकेगा. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की ओर से प्राचार्यों की पोस्टिंग होने तक यह आदेश प्रभावी रहेगा. तत्काल प्रभाव से ही इस आदेश को लागू किया गया है. प्राचार्यों को कहा गया है कि वे किसी प्रकार के नीतिगत निर्णय नहीं लें जिसमें वित्तीय कार्यों की जरूरत हो. भेजे गए पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय सेवा आयोग की ओर से अनुशंसित प्राचार्यों को विश्वविद्यालय आवंटित कर दिया गया है. आयोग की अनुशंसा पर उच्च शिक्षा विभाग ने बीआरए बिहार विश्वविद्यालय काे 24 नव चयनित प्राचार्य आवंटित किए हैं. 23 प्राचार्याें ने पिछले सप्ताह काउंसिलिंग करा ली है. एक अभ्यर्थी काउंसलिंग में उपस्थित नहीं हुए. राजभवन से प्रतिनिधि मनाेनीत हाेने के बाद उनके परामर्श से प्राचार्याें की काॅलेजों में पाेस्टिंग की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANKIT

लेखक के बारे में

By ANKIT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन