निगम में हल्ला बोल: कर्मियों का प्रदर्शन, सफाई कार्य ठप
Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 25 Apr 2025 8:30 PM
विज्ञापन
निगम में हल्ला बोल: कर्मियों का प्रदर्शन, सफाई कार्य ठप
विज्ञापन
::: दोपहर बाद ठप रही शहर की सफाई व्यवस्था, कर्मियों में दिखा निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रोश
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया. इससे दोपहर बाद कामकाज ठप हो गया. कर्मचारियों ने यह प्रदर्शन सातवां वेतनमान लागू करने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आश्रितों को पारिवारिक पेंशन का लाभ देने सहित अपनी लंबित मांगों को लेकर किया. नगर निगम कर्मचारी संघ और कामगार यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. यूनियन नेताओं ने नगर आयुक्त विक्रम विरकर से मुलाकात के लिए कर्मी अड़े थे. लेकिन, नगर आयुक्त के मुख्यालय से बाहर होने के कारण भेंट नहीं हो सकी. इसके बाद अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उप नगर आयुक्त सोनू कुमार राय को सौंप कर्मियों ने अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा कराने का आग्रह किया. इस दौरान सशक्त स्थायी समिति के सदस्य राजीव कुमार पंकू, अभिमन्यु चौहान सहित कई अन्य सदस्य भी मौजूद थे. नेताओं ने कहा कि वे लंबे समय से इन मांगों को उठा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. यूनियन के नेता अशोक कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह और अशोक राय आदि ने बताया कि पिछले निगम बोर्ड की बैठक में दैनिक कर्मियों के वेतन में 50 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन यह वृद्धि अभी तक लागू नहीं हुई है. कर्मचारियों की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं जो अप्रैल महीने के वेतन का भुगतान सातवें वेतनमान के अनुसार किया जाये. 62 मृत कर्मचारियों के आश्रितों को रुका हुआ पेंशन का भुगतान तुरंत किया जाये. ताकि, उनके परिवारों का भरण-पोषण हो सके. वहीं, दैनिक कर्मियों के वेतन में 50 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि को लागू करने की भी मांग है. यूनियन नेताओं ने कहा कि पेंशन का भुगतान रुकने से मृत कर्मचारियों की विधवाओं को भोजन और दवा जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में भी कठिनाई हो रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










