अग्निवीर बहाली : डाॅक्युमेंट सत्यापन के बाद स्वत: आवंटित हो जायेगी सीट

Updated at : 18 Apr 2024 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
अग्निवीर बहाली : डाॅक्युमेंट सत्यापन के बाद स्वत: आवंटित हो जायेगी सीट

अग्निवीर बहाली : डाॅक्युमेंट सत्यापन के बाद स्वत: आवंटित हो जायेगी सीट

विज्ञापन

तीन जिलों में बनाये गये सात परीक्षा केंद्र, 19 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल 22 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन परीक्षा, आठ जिलों के अभ्यर्थियों ने किया आवेदन मुजफ्फरपुर.अग्निवीर बहाली को लेकर सेना भर्ती कार्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं. 22 अप्रैल से मुजफ्फरपुर, दरभंगा व समस्तीपुर जिले में निर्धारित सात परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ऑनलाइन मोड में ली जाएगी. सभी ट्रेड को मिलाकर कुल 19 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. निर्देश है कि परीक्षा शुरू होने से 1.30 घंटे पहले अभ्यर्थी केंद्र पर रिपोर्ट करें. परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद किसी भी शर्त पर अभ्यर्थियाें को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. केंद्र के भीतर प्रवेश के दौरान आधार नंबर व एडमिट कार्ड के सत्यापन के बाद ऑटोमेटिक सीट आवंटित कर दी जायेगी. इस पूरी प्रक्रिया के दौरान सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारी केंद्रों पर निगरानी करेंगे. परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी रहेगी. प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए तय अंक में से 25 प्रतिशत अंक काट दिये जाएंगे. एडमिट कार्ड की रंगीन प्रति के साथ आएं अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय ने कहा है कि अभ्यर्थी परीक्षा देने आएं तो साथ में एडमिट कार्ड की रंगीन प्रति लाएं. एडमिट कार्ड व आधार कार्ड के अतिरिक्त कोई भी कागजात या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर नहीं आ सकेंगे. टाइपिंग टेस्ट उत्तीर्ण हुए तो ही अगले चरण में जायेंगे बोर्ड की ओर से इसबार ऑफिस असिस्टेंट-एसकेटी श्रेणी के लिए टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है. कहा गया है कि परीक्षा की तिथि को ही अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा. अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट का मानक होना चाहिए. इसमें उत्तीर्ण होने पर ही अभ्यर्थियों को अगले चरण में भाग लेने दिया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन