ब्रह्मपुरा में 26 नये रेलवे क्वार्टर एजेंसी ने रेलवे को किया हैंड ओवर

Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 26 Jun 2025 1:17 AM

विज्ञापन

ब्रह्मपुरा में 26 नये रेलवे क्वार्टर एजेंसी ने रेलवे को किया हैंड ओवर

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

रेलवे की निर्माण एजेंसी ने बुधवार को शहर के ब्रह्मपुरा इलाके में 26 यूनिट का नया रेलवे क्वार्टर रेलवे को सौंप दिया है. इस अवसर पर सोनपुर मंडल के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) विवेक भूषण सूद और आरएलडीए के अधिकारी मौजूद थे. इन क्वार्टरों का निर्माण 2023 में शुरू हुआ था और अब यह पूरी तरह से बनकर तैयार है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इन क्वार्टरों का निर्माण कर्मचारियों के लिए आवास की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से किया गया है. अब इन 26 यूनिट क्वार्टरों को रेलवे कर्मचारियों को आवंटित करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन