Muzaffarpur : लूटपाट की फिराक में खड़ा युवक गिरफ्तार, कट्टा-गोली बरामद
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 23 Oct 2025 10:17 PM
Muzaffarpur : लूटपाट की फिराक में खड़ा युवक गिरफ्तार, कट्टा-गोली बरामद
प्रतिनिधि, मोतीपुर कथैया पुलिस ने बुधवार की शाम लूटपाट करने की नीयत से खड़े एक युवक को कट्टा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर निवासी मनीष कुमार बताया जा रहा है. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि परसौनी कपूर गाछी के समीप मनीष कुमार हथियार के साथ खड़ा है, जो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. उसके बाद थानाध्यक्ष ने सशस्त्र बलों के साथ वहां छापेमारी की. पुलिस को देख मनीष कुमार भागने का प्रयास किया, परंतु पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से एक कट्टा और दो कारतूस मिला. थानाध्यक्ष ने बताया कि मनीष कुमार से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं पुलिस ने सघनपुरा निवासी वारंटी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस पर हमला करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार देवरिया कोठी़ पांच माह पहले देवरिया में पुलिस पर हमला करने के दूसरे नामजद बंगरा गांव निवासी अशोक राय को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़ अपर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि करीब पांच माह पहले पुलिस पर हमला करने का आरोपी है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










