पारिवारिक विवाद में युवक ने की खुदकुशी

Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 22 May 2025 11:04 PM

विज्ञापन

पारिवारिक विवाद में युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन

:: तुर्की थाना क्षेत्र के बड़कुरवा गांव की घटना फोटो प्रतिनिधि, कुढ़नी तुर्की थाना क्षेत्र के बड़कुरवा गांव में एक युवक ने खुदकुशी कर ली. मृतक संजय राम (30) स्थानीय निवासी था. घटना का कारण जमीन बिक्री को लेकर पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. विवाद से तंग संजय फांसी के फंदे से झूल गया. मौत के बाद घरवालों ने उस व्यक्ति के दरवाजे पर शव ले जाकर रख दिया, जिसने संजय की जमीन बिक्री में बिचौलिए का काम किया था. काफी देर तक परिजनों ने वहां पर हंगामा किया. पुलिस के पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. घरवालों का आरोप है कि संजय को जितनी जमीन बिक्री करनी था. बिचौलिए ने उसको बहला फुसलाकर अधिक जमीन बिक्री करा दी. अधिक जमीन बिक्री होने को लेकर संजय के घर में विवाद हो रहा था. जमीन करीब दो से तीन माह पूर्व बिक्री हुई थी. इसे लेकर एक माह पूर्व पंचायत भी हुई थी. पंचायत में अधिक बिक्री हुई जमीन को वापस किए जाने का निर्णय हुआ था. बावजूद बिचौलिये की वजह से अधिक बिक्री की जमीन को वापस नहीं किया गया. घरवाले संजय के फांसी लगाने की वजह बिचौलिये को ठहरा रहे थे. सूचना पर पहुंची तुर्की थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा. तुर्की प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि परिजन की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन