ePaper

प्रोटेक्शन गैंग में शामिल नहीं होने पर लड़के पर किया जानलेवा हमला

Updated at : 13 Sep 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
प्रोटेक्शन गैंग में शामिल नहीं होने पर लड़के पर किया जानलेवा हमला

प्रोटेक्शन गैंग में शामिल नहीं होने पर लड़के पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर इलाके में प्रोटेक्शन गैंग के लड़कों ने ग्रुप में शामिल नहीं होने पर मो. कैफ नामक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया. उसके हाथ व गला पर गहरा जख्म बन गया. घटना 10 सितंबर की शाम की है. चाकू लगने के बाद वह बेहोश हो गया. परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. इसके बाद अहियापुर थाने में छह नामजद व चार अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित मो. कैफ ने पुलिस को दिये शिकायत में बताया कि वह घटना की शाम राशन खरीदने बैरिया गोलंबर जा रहे थे. रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोक लिया. कैफ को अपनी स्कूटी पर बैठने को कहा. जब कैफ ने इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर लाठी-डंडों, बेल्ट और मुक्कों से उस पर हमला कर दिया. हमलावरों में से एक लड़के ने चाकू निकालकर उस पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसके हाथ और गाल पर गहरे घाव हो गए और खून बहने लगा. इसी दौरान, दूसरे आरोपी ने उसकी जेब से 4500 रुपये छीन लिए. हमलावरों ने कैफ को धमकी दी कि अगर वह उनके ग्रुप में शामिल नहीं होगा तो उसे जान से मार देंगे. आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गये. घायल कैफ को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन