VIDEO : जब, नवविवाहिता की हत्या के बाद शव को दरवाजे पर रखकर भाग गये ससुराल वाले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2017 2:48 PM
मुजफ्फरपुर : लालच ने किस कदर इंसान को हैवान बना दिया है, इसका ताजा प्रमाण देखने को मिला है बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में, जहां ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक मामला जिले के अहियापुर थाना के शेरपुर ढाब गांव का […]
मुजफ्फरपुर : लालच ने किस कदर इंसान को हैवान बना दिया है, इसका ताजा प्रमाण देखने को मिला है बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में, जहां ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक मामला जिले के अहियापुर थाना के शेरपुर ढाब गांव का बताया जा रहा है. विवाहिता के परिजनों के मुताबिक ससुराल वालों ने हत्या के बाद शव को घर के बाहर रख दिया और फरार हो गये. किसी तरह पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने के बाद लड़की के पिता वहां पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जमीन पर रंगीन साड़ी में लिपटी नवविवाहिता पिंकी ने सोचा भी नहीं होगा कि जिस साजन के घर वह संपने संजो कर आयी है, वहीं उसके सपनों की कब्र खोद दी जायेगी. जी हां, लालच में अंधे ससुराल वालों ने पिंकी की गला दबाकर हत्या कर दी और सभी लोग फरार हो गये. पिंकी की शादी शेरपुर गांव के टुनटुन साह से हुई थी. परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से ही दहेज को लेकर पूरे परिवार में ताना-तानी चलती रहती थी.
घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है. प्रथम दृष्टया गला दबाकर मारने का मामला लग रहा है. लड़की के परिजनों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है.
बिहार में इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शराबबंदी के बाद दहेजमुक्त बिहार का नारा दिया जा रहा है. इस नारे को लेकर बिहार सरकार लोगों को जागरूक करने का प्लान बना रही है. उसी बीच हुए इस दर्दनाक हत्याकांड से पूरा मुजफ्फरपुर जिला स्तब्ध है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.
यह भी पढ़ें-
मुजफ्फरपुर में पूर्व मुखिया की गोली मार कर हत्या, 8 घंटे NH जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










