मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News private hospital-fire-case-doctor-admin-maintenance-head-arrested

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के एक निजी हॉस्पिटल अग्निकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. छह मरीजों की मौत के बाद फायर सेफ्टी, अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा मानकों की जांच तेज कर दी गई है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में हुई भीषण आग की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस दर्दनाक हादसे में छह मरीजों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन लगातार जांच में जुटे हुए हैं. शुरुआती जांच में सामने आई लापरवाही के आधार पर अस्पताल के मेंटेनेंस हेड, एडमिन हेड और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को हिरासत में लिया गया है.

मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी

लापरवाही के आरोप में तीन जिम्मेदार गिरफ्तार

आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

अग्निकांड के बाद फायर ऑफिसर राम निवास पांडेय के बयान पर ब्रह्मपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम तथ्य मिले, जिसके आधार पर अस्पताल प्रबंधन से जुड़े तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई. आरोप है कि हादसे के समय ये जिम्मेदार कर्मी अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे.

संचालक समेत अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में

पुलिस अब अस्पताल संचालक और अन्य स्टाफ की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि अस्पताल में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं. सूत्रों के अनुसार, जांच आगे बढ़ने के साथ कुछ और लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है.

फायर सेफ्टी और बिल्डिंग नियमों पर उठे सवाल

आईसीयू में आग लगने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि अस्पताल में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं. इमरजेंसी एग्जिट, फायर सेफ्टी उपकरण और फायर एनओसी से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है.

परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

हादसे में जान गंवाने वाले मरीजों के परिजनों में भारी नाराजगी है. वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन