Bihar : मुजफ्फरपुर में हाईटेंशन तार गिरने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Updated at : 05 May 2016 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar : मुजफ्फरपुर में हाईटेंशन तार गिरने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी गांव में आज तड़के बिजली का तार एक घर पर गिर जाने के कारण सोते समय करंट लगने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गयी. पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि तेज हवा के कारण 11,000 वोल्ट बिजली का तार घर पर गिरने से […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी गांव में आज तड़के बिजली का तार एक घर पर गिर जाने के कारण सोते समय करंट लगने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गयी. पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि तेज हवा के कारण 11,000 वोल्ट बिजली का तार घर पर गिरने से छह लोगों की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि मृतकों में दो महिला और बच्चे शामिल हैं. उन्होंने बताया कि यह गांव मुजफ्फरपुर-दरभंगा मार्ग पर गायघाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत आता है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर लाया गया है.

एक ही परिवार के थे 6 लोग

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गये परिवार वाले शादी की तैयारी में जुटे थे. परिवार के मुखिया हरिश्चंद्र मांझी के बेटे कृष्ण कुमार मांझी की शादी होने वाली थी. शादी में शामिल होने के लिए भांजा, भांजी और रिश्तेदार भी आये हुए थे. रात में खाना खाने के बाद पूरा परिवार सोने के लिये चला गया. देर रात घर के ऊपर से गुजरने वाला 11 हजार वोल्ट का तार अचानक टूटकर गिर गया. तार गिरने के बाद आग लगी और साथ में करंट ने लोगों को अपने चपेट में ले लिया. मृतकों में हरिशचंद्र मांझी, पत्नी भाला देवी, भाभी प्रमीला देवी, पुनम कुमार, काजल, अंजलि शामिल हैं.

ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

घटना की सूचना मिलने के बाद बेनीबाद के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 75 को जाम कर दिया. लोगों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर काफी आक्रोश है. मौके पर किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने अपना गुस्सा रोड जाम कर निकाला. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया. काफी देर बाद यातायात को बहाल किया जा सका.

राहत अनुदान

सूचना के मुताबिक सरकार की ओर से मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुदान के रूप में दिया जा रहा हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन