ePaper

सीएसपी संचालक के पैर में गोली मार कर सात लाख रुपये की लूट

Updated at : 12 Jun 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
सीएसपी संचालक के पैर में गोली मार कर सात लाख रुपये की लूट

सीएसपी संचालक के पैर में गोली मार कर सात लाख रुपये की लूट

विज्ञापन

:: औराई थाना क्षेत्र के उसरी बेशी के निकट की घटना

:: लैपटॉप और मोबाइल भी ले गये अपराधी

:: पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया, कर रही पूछताछ

प्रतिनिधि, औराईथाना क्षेत्र के नयागांव पंचायत के बागमती उत्तरी बांध के उसरी बेशी के निकट बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार की दोपहर सीएसपी संचालक को गोली मारकर करीब सात लाख रुपये से भरा बैग, लैपटॉप व मोबाइल की लूट लिया. भरथुआ गांव निवासी सीएसपी संचालक टुनटुन साह औराई बाजार पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा का सीएसपी चलता है. प्रत्येक दिन की तरह वह घर से औराई के लिये निकला था. इसी बीच उसरी टोला के करीब एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पीछा कर धक्का मार कर गिरा दिया. रुपया से भरा बैग छीनना चाहा मगर देने में आनाकानी करने पर फायरिंग कर दी. टुनटुन साह के दाहिने पैर में गोली लग गई. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हरपुर बेशी की ओर भाग गये. घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गये. पुलिस भी मौके पर पहुंची. पीड़ित सीएसपी संचालक को इलाज के लिये सीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताते हुए उपचार कर दिया. गोली दाहिने पैर के घुटने के समीप लगी है. गोली बाहर निकल चुकी है.

पीड़ित ने बताया कि दोनों अपराधी के पास पिस्टल था. घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

दिन में ही लूट का शिकार हो रहे लोग

औराई में लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने गहरी चिंता व्यक्त की है. जदयू मीडिया सेल के प्रदेश महासचिव मो. साकिब, समाजसेवी अमरेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस प्रशासन की सफलता पर सवाल उठाया है. लोगों का कहना है कि बागमती बांध पर लगातार घटनाएं हो रही है. पुलिस गश्ती नहीं होने के कारण लोगों को दिन में ही लूट लिया जा रहा है. मामले को लेकर लोगों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है. बागमती के उतरवारी बांध पर पूर्व में भी दर्जनों घटनाएं हो चुकी है. विगत एक माह पूर्व भी स्थानीय दो पत्रकारों को अपराधियों ने निशाना बनाने की कोशिश की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन