अहियापुर में घर से 25 लाख कैश हो गया चोरी, एफआइआर दर्ज

Author Chandan
Updated:
विज्ञापन
अहियापुर में घर से 25 लाख कैश हो गया चोरी, एफआइआर दर्ज

25 lakh cash stolen from house in Ahiyapur

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया पुरानी मोतिहारी रोड की रहने वाली श्वेता त्रिवेदी घर से 25 लाख रुपये कैश चोरी हो गयी है. मामले को लेकर उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ बीते पांच अक्टूबर को थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. चोरों ने घर के अंदर रखे अलमारी को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. घर से इतनी बड़ी कैश चोरी होने के बाद से अहियापुर थाने की पुलिस अलर्ट मोड में है, चोरों का सुराग लगाने के लिए मैनुअल व टेक्निकल इनपुट के आधार पर जांच कर रही है. थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है. थाने में दर्ज प्राथमिकी में श्वेता त्रिवेदी ने बताया कि उनके घर से 25 लाख रुपये कैश चोरी हुई है. यह रुपये बीते दस दिन के भीतर में चोरी किया गया है. श्वेता का आरोप है कि अलमारी को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. वह अपने स्तर से काफी खोजबीन की. मगर, रुपये का कुछ पता नहीं चल पाया तो अहियापुर थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करवायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन