बैंक मैनेजर नशे की हालत में गिरफ्तार, मिली जमानत

Published at :20 Feb 2020 2:46 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक मैनेजर नशे की हालत में गिरफ्तार, मिली जमानत

हनुमाननगर : मोरो थाना पुलिस ने मंगलवार की देर रात नशे की हालत में उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, पटोरी शाखा के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को द्वितीय एडीजे सह विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार द्विवेदी की अदालत से आरोपी मैनेजर को जमानत मिल गयी. थानाध्यक्ष रवि कुमार चौधरी ने बताया कि पटोरी बेसिक […]

विज्ञापन

हनुमाननगर : मोरो थाना पुलिस ने मंगलवार की देर रात नशे की हालत में उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, पटोरी शाखा के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को द्वितीय एडीजे सह विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार द्विवेदी की अदालत से आरोपी मैनेजर को जमानत मिल गयी. थानाध्यक्ष रवि कुमार चौधरी ने बताया कि पटोरी बेसिक स्कूल के समीप से मैनेजर को गिरफ्तार किया गया.

ओम प्रकाश चौधरी एवं रंजीत चौधरी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मैनेजर की जांच की गयी तो शराब पीने की पुष्टि हुई. मैनेजर पटना जिले के निवासी बताये जा रहे हैं. उधर, सूत्रों के अनुसार मैनेजर द्वारा शराब पीने की शिकायत मोरो थाना के साथ-साथ एसएसपी से की गयी थी. एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष श्री चौधरी ने मैनेजर को लहेरियासराय स्थित डेरा से रात में उठा लिया. लहेरियासराय में ही ब्रेथ एनालाइजर मशीन से उनकी जांच करायी गयी.
लहेरियासराय से मोरो थाना मैनेजर को ले जाया गया. जबकि थाना में दर्ज की गयी प्राथमिकी में, पटोरी बेसिक स्कूल के समीप से उन्हें गिरफ्तार किये जाने की बात कही गयी है. ग्रामीणों के अनुसार एक जनप्रतिनिधि से व्यवसायिक लोन के बदले नजराना की मांग मैनेजर को महंगा पड़ गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन