बच्चाचोरी मामले में पत्नी संग अस्पताल संचालक गिरफ्तार
Updated at : 19 Dec 2019 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : भागलपुर स्टेशन से चुराये गये ढाई साल के बच्चे को अरेराज के बहादुरपुर ओपी व भागलपुर रेल पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया है. वहीं, बच्चा चोरी के आरोप में अहियापुर के मां भगवती अस्पताल संचालक व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया. संचालक की निशानदेही पर ही बच्चे को बरामद […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : भागलपुर स्टेशन से चुराये गये ढाई साल के बच्चे को अरेराज के बहादुरपुर ओपी व भागलपुर रेल पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया है. वहीं, बच्चा चोरी के आरोप में अहियापुर के मां भगवती अस्पताल संचालक व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया. संचालक की निशानदेही पर ही बच्चे को बरामद किया गया. देर शाम में मुजफ्फरपुर एसएसपी के आदेश पर अस्पताल को सील कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार, भागलपुर स्टेशन से तीन दिसंबर को लखीसराय जिले के ग्राम पिपरिया थाना क्षेत्र के ओलिपुर गांव के सुबिन सिंह का ढाई वर्ष का बच्चा चोरी हो गया. मामले में सुबिन सिंह ने भागलपुर रेल थाने में बच्चा चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसी बीच भागलपुर स्टेशन से मंगलवार को एक और बच्ची की चोरी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




