तकनीकी एक्सपर्ट नहीं,कैसे आगे बढ़े स्मार्ट सिटी का काम
Updated at : 08 Nov 2019 3:12 AM (IST)
विज्ञापन

एक माह में सौ करोड़ की लागत से बनने वाली योजनाओं की डीपीआर तैयार करने का िनर्देश मुजफ्फरपुर : शहर में धरातल पर नहीं उतर रही स्मार्ट सिटी की योजनाओं को लेकर सरकारी स्तर से उठ रहे सवाल के बाद गुरुवार को नगर आयुक्त सह सीईओ मनेश कुमार मीणा ने समीक्षा मीटिंग की. निगम कार्यालय […]
विज्ञापन
एक माह में सौ करोड़ की लागत से बनने वाली योजनाओं की डीपीआर तैयार करने का िनर्देश
मुजफ्फरपुर : शहर में धरातल पर नहीं उतर रही स्मार्ट सिटी की योजनाओं को लेकर सरकारी स्तर से उठ रहे सवाल के बाद गुरुवार को नगर आयुक्त सह सीईओ मनेश कुमार मीणा ने समीक्षा मीटिंग की. निगम कार्यालय में चार घंटे से अधिक समय तक प्राेजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (पीडीएमसी) के साथ मीटिंग हुई.
नगर आयुक्त ने पावर प्वाइंट प्रजेनटेशन के माध्यम से प्रोजेक्ट को देखा. उन्होंने योजना की धीमी रफ्तार पर सवाल किया. तब पीडीएमसी की तरफ से अलग-अलग पदों पर कर्मियाें की बहाली नहीं होने की दलील दी गयी. नगर आयुक्त ने खाली पदाें पर जल्द से जल्द तकनीकी रूप से सक्षम व्यक्ति की बहाली करने का आदेश दिया.
कहा कि आगे से स्मार्ट सिटी से जुड़े काम काे लेकर किसी प्रकार की बहानेबाजी नहीं चलेगी. स्मार्ट सिटी से जुड़े जितने भी चिह्नित याेजनाएं हैं. उसका फाइनल डीपीआर एक सप्ताह में तैयार करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




